ग्लासगो , अगस्त 01 -- राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो मुकाबलों में पुरुषों के 81 किग्रा क्वार्टर फाइनल में भारत के हर्ष टोकस को साइप्रस के ओडिसीस जॉर्जाकिस से हार का सामना करना पड़ा। जॉर्जाकिस ने युको स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम करने से पहले भारतीय को दो शिदो पेनाल्टी प्राप्त की।
इस बीच महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में उन्नति शर्मा ने क्वार्टर में वाजा-एरी द्वारा न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारत के करणजीत सिंह मान ने पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड के एलियट कॉनॉली को इप्पोन से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित