नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने श्री हरिवंश को निर्विरोध रूप से उच्च सदन का उपसभापति चुने जाने के लिए सदन की सराहना करते हुए कहा है कि यह सभी सदस्यों की संसद की गरिमा, शिष्टता और संस्थागत शक्ति को बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री हरिवंश के उपसभापति चुने जाने के बाद सभापति ने कहा कि यह श्री हरिवंश के प्रति सभी दलोंं के विश्वास और सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा," मैं श्रीमान हरिवंश जी को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। आज उनका निर्विरोध निर्वाचन मात्र एक औपचारिक परिणाम नहीं है, बल्कि यह इस सदन के सभी दलों और वर्गों के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास, आस्था और सम्मान की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।" उन्होंने कहा कि श्री हरिवंश का इस उच्च संवैधानिक पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचन अपने आप में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित