चंडीगढ़ , जून 14 -- हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचएसडब्ल्यूसी) के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नयी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सैनी का आभार व्यक्त किया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

अधिवक्ता शर्मा ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने और निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और वही श्री शर्मा ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन किसानों के हित में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि निगम प्रदेश की भंडारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा को कृषि और भंडारण क्षमता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित