सिरसा , अगस्त 14 -- हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन की ओर से योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय 42वीं सब-जूनियर व जूनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन 15-16 अगस्त को यहां किया जायेगा।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा के महासचिव प्रो. आरसी लिम्बा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा कर रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों की टीमों से करीब 450 बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी योगासन की अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, 16 अगस्त को होने वाले समापन समारोह में सहदेव जयदेव ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन मुख्य अतिथि तथा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित