चंडीगढ़ , मई 06 -- हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने नागरिकों के लिए आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और अपील दाखिल करने की प्रक्रिया सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और डिजिटल तकनीक से नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। चैटबॉट के जरिए नागरिक अब अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं, ऑटो अपील सिस्टम के तहत अपील दर्ज कर सकते हैं और आवेदन और अपील से जुड़े सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए तेज, सरल और सुविधाजनक सेवा देगा। नागरिक मोबाइल से ही जानकारी ले सकेंगे और अपील प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। चैटबॉट का उपयोग व्हाट्सएप नंबर 6239466937 पर संदेश भेजकर किसी भी समय किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आयोग समयबद्ध सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए लगातार डिजिटल पहल कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित