चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- हरियाणा सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए के तहत 298.43 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई संचालन समिति की बैठक में लिया गया।
योजना के तहत 1,882 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 लाख से अधिक पौधे लगाये जाएंगे, जबकि 4,518 हेक्टेयर में पहलेसे लगे वृक्षों का रखरखाव किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण और गर्मी से निपटने के लिए मियावाकी तकनीकसे घने वन विकसित किए जाएंगे।
सरकार ने 22 जिलों के वन कार्यालयों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने का भी निर्णय लिया है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। शिवालिक और अरावली क्षेत्रों में जल संरक्षण और मृदा सुधार के लिए 33 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं चलाई जाएंगी।
वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नई चौकियां, अतिरिक्त वन रक्षक और गश्ती वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं "हरितिमा" कार्यक्रम के तहत छात्रों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित