चंडीगढ़ , नवंबर 07 -- हरियाणा में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य सरकार ने जनसंख्या गणना का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत प्रदेशभर में 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक जनसंख्या गणना अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर आयोजित होगा।
वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) एवं जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्य अभियान से पहले नागरिकों को 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित