चंडीगढ़ , जून 2 -- हरियाणा सरकार ने किसानों की फसल को सुरक्षित रखने और कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राज्य में 20 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त अनाज भंडारण क्षमता विकसित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित