चंडीगढ़ , मार्च 30 -- हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों के लिए चयनित 13,246 उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया राज्य के विभिन्न मंडलों में संभागीय आयुक्त स्तर पर और पंचकुला में उपायुक्त स्तर पर आयोजित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार अंबाला मंडल में 20 अप्रैल को 1,451, करनाल में 21 अप्रैल को 1,662, रोहतक में 22-23 अप्रैल को 3,750 और हिसार में 24 व 27 अप्रैल को 2,918 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। फरीदाबाद में 28 अप्रैल को 960 तथा गुरुग्राम में 29 अप्रैल को 1,841 उम्मीदवारों का सत्यापन होगा।

पंचकुला में 30 अप्रैल को 664 उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जिनमें चंडीगढ़, पंचकुला और अन्य विभागों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित