चंडीगढ़ , जून 18 -- हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान गति पकड़ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि अब तक 33.69 प्रतिशत जनगणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने 14 मई 2026 को देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के आदेश जारी किए थे। हरियाणा में गणना का चरण 15 जून 2026 से शुरू हुआ। पात्र मतदाताओं के प्रपत्र 14 जुलाई 2026 तक संबंधित ईआरओ को मिल जाएं तो नाम मसौदा सूची में शामिल होंगे। जो 14 जुलाई तक प्रपत्र नहीं जमा कर पाएंगे, वे 21 जुलाई से 20 अगस्त तक फॉर्म-6 के साथ दावा कर सकते हैं।
ए. श्रीनिवास ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र शामिल न हो। 18 वर्ष पूरे कर चुके हर भारतीय नागरिक को पंजीकरण का अधिकार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित