चंडीगढ़ , जून 21 -- हरियाणा में रविवार शाम तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली। सिरसा, भिवानी और रेवाड़ी में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि फतेहाबाद, हिसार और पानीपत में बादल छाए रहे और हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार रात तक अंबाला और कैथल के आसपास हल्की बारिश की संभावना बनी रही।
प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रोहतक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है, जबकि 24 जून को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित