चंडीगढ़ , जुलाई 06 -- हरियाणा सरकार राज्य में नीति-आधारित अनुसंधान और साक्ष्य-आधारित शासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता देने के प्रस्ताव की समीक्षा की।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसजेएचआईएफएम को पीएचडी कार्यक्रम संचालित करने तथा नीति अनुसंधान, राजकोषीय प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और क्षमता निर्माण के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य विकसित हरियाणा-2047 के लक्ष्य के अनुरूप दीर्घकालिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और सरकार में साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित