चंडीगढ़ , अप्रैल 03 -- हरियाणा सरकार ने राज्य के बोर्डों, निगमों, वैधानिक निकायों और अन्य सरकारी नियंत्रण वाली एजेंसियों में ग्रुप-डी के रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया है। हालांकि, इस प्रक्रिया से चौकीदार और सफाईकर्मी के पदों को बाहर रखा गया है। इन पदों की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों तथा बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को पत्र जारी कर अपने-अपने विभागों में रिक्त पदों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित