चंडीगढ़ , फरवरी 24 -- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल अवसंरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय स्टेडियम, 25 उप-मंडल स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 मिनी/ग्रामीण स्टेडियम, 10 स्विमिंग पूल, 9 बहुउद्देशीय हॉल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ और 2 सिंथेटिक फुटबॉल ट्रैक संचालित हैं।
हरियाणा के खेल मंत्री ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुये उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में एक द्रोणाचार्य जिला स्तरीय स्टेडियम तथा शाहाबाद और गांव धनोरा जट्टान में दो उप-मंडलीय खेल स्टेडियम क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त गांव अमीन, सुधपुर, बीर कालवा, बाखली और खेड़ा में राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थापित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित