चंडीगढ़ , सितंबर 16 -- हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन, सहकारिता, धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के साथ जेल परिसरों में भी 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं धरोहर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि 'एक दीया-एक आशीर्वाद' की भावना से प्रदेशभर में लोग अभियान से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर या संस्थान में दीया जलाकर सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों, स्थानीय लोगों और युवाओं के साथ सहकारी संस्थाओं के सदस्य-कर्मचारी तथा जेलों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित