चंडीगढ़ , अक्टूबर 27 -- हरियाणा सरकार प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने भाजपा सरकार के विकास के 12 वर्ष और मौजूदा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयुष क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी।

सुश्री राव ने मंगलवार को बताया कि आम लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 26 आयुष औषधालयों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवर्तित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 605 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित