चंडीगढ़ , मई 12 -- हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

एनडीआरएफ के सदस्य कृष्णा ऐस वत्स ने कहा कि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समय रहते चेतावनी जारी करना और सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव दुश्मनत कुमार बहरा , विशेष सचिव राहुल हूडा , पश्चिमी कमान चंडीमंदिर के नागरिक-सैन्य मामलों के सलाहकार कर्नल जे ऐस संधू भटिंडा स्थित 7वीं बटालियन एनडीआरएफ के द्वितीय कमान अधिकारी ऋषि महाजन तथा आईएमडी चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित