चंडीगढ़ , मार्च 11 -- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा बुधवार को रोहतक के गांव ककराना पहुंचे। दोनों नेताओं ने असम में नियमित प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने शहीद के परिवारजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हरियाणा भाजपा सहित पूरा प्रदेश शहीद अनुज शर्मा के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा की देशभक्ति, अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और भगवान से प्रार्थना की कि शहीद अनुज की आत्मा को शांति मिले तथा उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित