चंडीगढ़ , अप्रैल 30 -- हरियाणा सरकार ने नयी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिंक अधिकारी-1, गुरुग्राम के मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-2 और फरीदाबाद के मंडलायुक्त को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
ये लिंक अधिकारी रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में किसी अधिकारी के स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनावी कार्य के कारण पद रिक्त होने की स्थिति में कार्य संचालन सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित