चंडीगढ़ , अप्रैल 23 -- हरियाणा सरकार राज्य को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नयी दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ बैठक में कहा कि इस नीति से बड़े निवेश, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार नयी पॉलिसी में कंपनियों को कैपिटल सब्सिडी, टैक्स छूट, स्किल डेवलपमेंट सपोर्ट और आसान कारोबार की सुविधा दी जाएगी। उद्योग प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि चुनिंदा कंपनियों और फ्यूचरिस्टिक प्रोडक्ट को बढ़ावा देकर उन्हें वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाये, साथ ही स्टार्टअप्स के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित