चंडीगढ़ , अक्टूबर 07 -- हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में सिंगापुर कॉर्पोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक में मिश्रित भूमि उपयोग नीति और भूमि मूल्य निर्धारण से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथाओं एवं अनुभवों पर चर्चा की।
बैठक का उद्देश्य सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर हरियाणा में आगामी सरकारी परियोजनाओं के लिए प्रभावी नीतिगत सुझाव तैयार करना है। इससे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) और विभिन्न औद्योगिक संपदाओं में भूमि पट्टे के लिए बेहतर एवं प्रभावी नीति तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा गुरुग्राम में टाउनशिप विकास को अधिक व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए भी सिंगापुर के मॉडल का अध्ययन किया गया। बैठक में भूमि प्रबंधन, औद्योगिक विकास और शहरी नियोजन से संबंधित नीतियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित