पंचकूला , अगस्त 12 -- हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद के लिए जिला योजना समिति (डीपीसी) का गठन कर दिया है। समिति में जिला परिषद और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ जिला अधिकारियों को शामिल किया गया है। फतेहाबाद के उपायुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त सदस्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला नगर आयुक्त और जिला नगर योजनाकार को भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।
समिति में जिला परिषद के 11 निर्वाचित प्रतिनिधियों अनूप कुमार, अधिवक्ता सुमन खीचर, गगन, गौरव शर्मा, कलाशो रानी, मंजू, परवीन कुमार, पूजा भाल सिंह, राम निवास, रमेश और सीमा को शामिल किया गया है।
नगर परिषद/नगर समिति के निर्वाचित प्रतिनिधियों में चंदर भान, राज कुमार, रविंदर कुमार और रेखा रानी शामिल हैं। वहीं फतेहाबाद के योजना अधिकारी को सलाहकार के रूप में समिति का सदस्य बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद तथा फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के विधायक समिति में विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल होंगे। अधिसूचना में इन्हें स्पष्ट रूप से 'विशेष आमंत्रित' श्रेणी में रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित