गुरुग्राम , सितंबर 30 -- हरियाणा के गुरुग्राम में नए पुलिस थाने के उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपराधियों और गैंगस्टरों को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर बंदूक उठाता है या आम लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश करता है तो पुलिस भी उसका सख्ती से जवाब देगी।
डीजीपी ने बताया कि आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए पंचकूला और गुरुग्राम में विशेष एटीएस थाने स्थापित किए गए हैं। साइबर अपराध को लेकर भी उन्होंने लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों और विदेश में बैठे गैंगस्टरों की धमकियों से निपटने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित