भिवानी , मार्च 02 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। भिवानी में भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने इस बजट को सर्व-हितैषी और ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 10.28 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसानों के लिए अलग बिजली वितरण कंपनी की स्थापना, एक लाख युवाओं को एआई में प्रशिक्षण, तीन लाख लड़कियों का एचपीवी टीकाकरण और सभी उप-जिलों में स्वस्थ नारी क्लीनिक, यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विशेष मिशन, हांसी को आधुनिक जिला के रूप में विकसित करना, तोशाम में आईएमटी बनाने जैसे सराहनीय प्रावधान किए गए है। जिससे ना केवल आम आदमी का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि प्रदेश के विकास को भी गति मिलेी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित