चंडीगढ़ , अगस्त 25 -- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंगलवार को हरियाणा निवास में उच्च शिक्षा और विद्यालय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। सर्वेक्षण के आधार पर स्कूलों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क की खरीद प्रक्रिया तेज कर दी गई है और नवंबर 2026 तक सभी पात्र स्कूलों में डेस्क उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

राज्य में 250 सीएम-ईईई स्कूलों की पहचान की गई है। इन स्कूलों के लिए विशेष विकास योजनाएं तैयार कर उन्हें आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं सीखने का अवसर भी दिया जा रहा है। फ्रांस दूतावास के सहयोग से 60 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर 26 सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा की कक्षाएं शुरू की गई हैं। जर्मन भाषा के लिए 80 शिक्षकों का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित