चंडीगढ़ , जून 04 -- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित समारोह में विभिन्न बोर्डों और आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।

समारोह में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड, हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड तथा हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। इस अवसर पर कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राज्य में गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से जनसेवा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित