पंचकूला , अगस्त 07 -- मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को हरियाणा के लिए तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल समेत कई इलाकों में मध्यम बारिश, जबकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी की ओर से आज पूर्वाह्न 10.44 बजे जारी यह पूर्वानुमान अपराह्न 1.44 बजे तक प्रभावी रहेगा।

विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की प्रबल अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित