चंडीगढ़ , जुलाई 01 -- हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास की गति बनाए रखने के लिए जनहितकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित