चंडीगढ़ , जुलाई 09 -- हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आईटीआई में ऑनलाइन पंजीकरण और ट्रेड/ संस्थान चयन के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है, जहां अभ्यर्थी निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), हरियाणा निवास प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रवेश चरणों में मेरिट सूची और सीट आवंटन से संबंधित जानकारी प्रवेश पोर्टल पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से नियमित रूप से प्रवेश वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की गयी है।
पंजीकृत उम्मीदवार 15 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट पर अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित