पंचकूला , सितंबर 11 -- मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 14 और 15 सितंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती हैं।
आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश और 16 और 17 सितंबर को फिर से कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
पंजाब में 11 से 13 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश, 14 और 15 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश और 16 एवं 17 सितंबर को फिर से कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी की 14 सितंबर के लिए जारी चेतावनी में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसे ही हालात रहने का अनुमार है। 15 सितंबर को भी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित