हरिद्वार, नवम्बर 01 -- उत्तराखंड के हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में रविवार को जिला प्रशासन और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के तहत आयोजित महोत्सव में जनपद के सभी विकासखंडों से पहुंचे युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, भाषण, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, चित्रकला और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और रचनात्मकता की आकर्षक झलक पेश की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रस्तुतियों का अवलोकन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित