हरिद्वार , सितंबर 18 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता 21 और 22 सितंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानन्द स्टेडियम में होगी, जिसमें शहर विधानसभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित