हरिद्वार , अक्टूबर 14 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने 11.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुलिस लाइन तिराहे से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 11.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित