हरिद्वार , जनवरी 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने आज हरिद्वार में एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पूर्ति अधिकारी श्यामलाल आर्य और उनके एक सहायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई जिला पूर्ति कार्यालय में ही अंजाम दी।
विजिलेंस विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जिला पूर्ति कार्यालय में बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहे हैं। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने पैसे लिए, उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया गया। इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर और सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित