हरिद्वार , अक्टूबर, 22 -- त्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 16 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला शिवमूर्ति चौक के समीप रेलवे गेट नंबर-5 के सामने का है, जहां महिलाओं के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को कोतवाली नगर हरिद्वार की पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक और रेलवे गेट की ओर होटल, ढाबों व धर्मशालाओं की चेकिंग के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थी। इसी दौरान रेलवे गेट नंबर-5 के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में झगड़ते दिखाई दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो विवाद की वजह राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपसी कहासुनी होना सामने आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित