हरिद्वार , अक्टूबर 07 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के पुनः सत्यापन और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
श्री दीक्षित ने बताया कि आठ से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रकाशित मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों से भी सूची की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम छूटने या अपात्र नाम दर्ज होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दाखिल करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित