हरिद्वार , मार्च 19 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर पुलिस ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मच्छी चौक के पास चार जुआरी को धर दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्मैक, चरस, गांजा, सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव ने अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया। जिसके तहत गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजम पहलवान की मुर्गे की दुकान के समीप छापेमारी की। मौके पर कुछ लोग प्लास्टिक बिछाकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी खेल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित