हरिद्वार , सितंबर 11 -- उत्तराखंड में हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हरि गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की टीम के मौके पर पहुंचते ही सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दुकानें सजाने तथा सामान फैलाकर रास्ता बाधित करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। कई अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई से पहले ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि अन्य स्थानों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित