हरिद्वार , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग किशोरी महज 24 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार मोहल्ला बुध कॉलोनी फतेहगंज (बरेली, उत्तर प्रदेश) एवं मौजूदा समय में पीठ बाजार पिरान कलियर वादी सद्दीक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने के लिए दुकान गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, फोटो और हुलिए के आधार पर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सघन तलाश अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने को इमाम साहब दरगाह परिसर, पिरान कलियर के पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित