हरिद्वार , मई 03 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार सुबह 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फेरी-फड़ संचालकों और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों का व्यापक स्तर पर सत्यापन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने किया। पुलिस टीमों ने अपर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, इंद्राबस्ती, निर्मला छावनी, खड़खड़ी और हरकी पौड़ी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन की कार्रवाई को प्रभावी रूप से अंजाम दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित