हरिद्वार , दिसंबर 25 -- हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में हुए गोलीकांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा और विनय त्यागी के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा था। पैसे मांगने पर विनय त्यागी द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने से सन्नी नाराज था और काफी समय से उसकी रेकी कर रहा था। जानकारी मिलने पर कि विनय त्यागी 24 दिसंबर 2025 को रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा, सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित