आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 23 -- भारत की हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुषों के पैरा रिकर्व युगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
आज यहां भारत के हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुषों के पैरा रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में चीन के झाओ लिक्स्यू और युन डुओ को हराया। भारतीय जोड़ी ने 5-1 से जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने दबाव के बावजूद संयम और सटीक निशाना लगाने की क्षमता दिखाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित