हरदोई , अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कछौना इलाके में बुधवार रात मौसम ख़राब होने की वजह से छत से उतरते समय एक बुजुर्ग सीढ़ी से फिसलने से गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दियाप्राप्त जानकारी के अनुसार कछौना थाना इलाके के बाण निवासी दिनेश चंद्र बाजपेई (65) रोज की तरह रात को अपने घर की छत पर सो रहे थे।बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा और बारिश की आहट देखकर दिनेश चंद्र बाजपेई आनन-फानन में छत से नीचे उतरने लगे। इसी हड़बड़ाहट में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े।

उनके भतीजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लेकर भागे लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। हरदोई ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित