हरदोई , मई 5 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव में चार दिन से लापता सात वर्षीय बालक का शव मंगलवार दोपहर को मक्के के खेत में मिट्टी में दबा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मटियामऊ गांव निवासी हाजी अकील खान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका सात वर्षीय पुत्र अबू सालेह एक मई की शाम गांव में मेला देखने गया था, जहां से वह लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस ने दो मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित