हरदोई , सितम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारा खास गांव निवासी उमाकांत (48) बहेड़ा रसूलपुर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे वह अपने पैतृक गांव से पिहानी चुंगी स्थित जबरा पुर आवास जा रहे थे। इसी दौरान टोडरपुर तिराहे के आगे भारत पेट्रोल पंप एवं पुलिस चौकी के निकट उनका वाहन गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित