हरदोई , मई 2 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के शारदा नहर पुल से पहले मन्ना पुरवा के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे कार और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं बाइक सवार डंपर के नीचे दब गया जिससे उसकी की मौत हो गयी। डम्पर के नीचे दबे बाईक सवार को निकालने के लिए क्रेन और दमकल के लोगो को काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित