हरदोई , मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कछौना क्षेत्र में छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के प्रतापपुर मजरा टिकारी गांव में 13 मार्च की शाम राजकुमार ने अपने छोटे भाई की पत्नी मंजू (25) को पीठ में गोली मार दी थी। परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पति रामसेवक की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित