हरदोई , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिन भर मजदूरी कर दो वक्त की रोटी कमाने वाला एक शख्स को आयकर विभाग ने सात करोड़ रुपये से अधिक के कर बकाये का नोटिस भेजा है।

मजदूर के हाथ में नोटिस आया, तो उसके और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल नोटिस को हाथ में लेकर अब गरीब मजदूर पूरे मामले में न्याय के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने की तैयारी में है। जिससे उसके साथ इंसाफ हो सके और जो लोग दोषी है उनको सजा मिल सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव निवासी मजदूर गोविंद कुमार को आयकर विभाग ने 7 करोड़ 15 लाख 92 हजार 786 रुपये का नोटिस थमा दिया जबकि उसके घर में खाने के लिए महीने भर का अनाज तक नहीं है। आज उसके सामने आयकर विभाग की करोड़ों की देनदारी हो गयी है। नोटिस मिलने के बाद से परिवार सदमे में है ।पत्नी सोनी देवी, बुजुर्ग माता-पिता की आँखों में यही सवाल है कि आखिर एक मजदूर के पास इतने करोड़ रुपए जमा करने के लिए आये तो कहाँ से आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित