हरदोई , सितंबर 24 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव में गुरुवार को डेयरी संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि शेखनपुर निवासी राज पटेल (20) पुत्र अरुण पटेल परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। बताया गया कि राज गांव में ही अमूल की डेयरी चलाता था। गुरुवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राज के पिता अरुण पटेल अनुदेशक हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर गुरुवार शाम पोस्टमार्टम कराया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित