नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- सरकार ने मंगलवार को कहा कि हरदीप सिंह गिल,कर्म सिंह कर्मा ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य का पदभार संभाला है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री गिल और श्री कर्मा ने 23 फरवरी को आयोग में अपना कार्यभार संभाला। विज्ञप्ति में कहा गया है, ''मंत्रालय दोनों सदस्यों से देश भर में सफाई कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के अपने दायित्व को और मजबूत करने में बहुमूल्य अनुभव, नेतृत्व और समर्पित सेवा की आशा करता है।"श्री गिल सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। सामुदायिक विकास के लिए जिला और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक लामबंदी और युवा सशक्तिकरण जैसे सामाजिक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

दिल्ली प्रदेश के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा सफाई कर्मचारियों और वंचित समुदायों के कल्याण से संबंधित सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, गरिमा, व्यावसायिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की निरंतर वकालत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित